सिंगापुर ओपन में भारतीय अभियान खत्म

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 Jun 2023 07:47 PM
सिंगापुर ओपन में भारतीय अभियान खत्म
ऑडियो सुनें

सिंगापुर. किदांबी श्रीकांत की पुरुष एकल के दूसरे दौर में गुरुवार को यहां चीनी ताइपे के चिया हाओ ली के खिलाफ सीधे गेम में हार के साथ सिंगापुर मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई. श्रीकांत को ली के खिलाफ सिर्फ 37 मिनट में 15-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा. पेशेवर र्सिकट पर दोनों खिलाड़ियों की यह पहली भिड़ंत थी.

विश्व चैंपियनशिप 2021 के रजत पदक विजेता श्रीकांत ने पहले दौर में थाईलैंड के केंटाफोन वेंगचारोन को 21-15, 21-19 से हराया था. इससे पहले भारत के उदीयमान खिलाड़ी प्रियांशु राजावत का इस सुपर 750 टूर्नामेंट में ्स्विवणम अभियान प्री क्वार्टर फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त कोडाई नारोका से हारने के साथ ही समाप्त हो गया.

पहले दौर में विश्व के 15वें नंबर के खिलाड़ी जापान के कांता सुनेयामा को हराने वाले गैर वरीयता प्राप्त राजावत नारोका से सीधे गेम में 17-21, 16-21 से हार गए. पहले दौर में भारत के एचएस प्रणय को हराने वाले विश्व में चौथे नंबर के नारोका ने विश्व में 37वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ शुरू से दबदबा बनाए रखा और 47 मिनट में जीत दर्ज की.

पुरुष युगल में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेंडी से 41 मिनट तक चले मुकाबले में 15-21, 19-21 से हार गए. इससे पहले ओलंपिक में दो बार पदक जीतने वाली पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और साइना नेहवाल पहले दौर में बाहर हो गए थे.
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की विश्व में 11वें नंबर की पुरुष युगल जोड़ी तथा त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी भी पहले दौर से आगे नहीं बढ. पाई थी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu