भारतीय पुरूष, महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें विश्व कप दूसरे चरण के फाइनल्स में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 07 May 2025 07:58 PM
भारतीय पुरूष, महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें विश्व कप दूसरे चरण के फाइनल्स में
ऑडियो सुनें

शंघाई. भारतीय पुरूष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें बुधवार को विश्व कप के दूसरे चरण के फाइनल्स में पहुंच गई जिससे भारत के कम से कम दो पदक पक्के हो गए . कंपाउंड तीरंदाजों ने जहां अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं ओलंपिक में शामिल रिकर्व वर्ग में निराशा हाथ लगी . धीरज बोम्मादेवरा ही शीर्ष दस में जगह बना सके जबकि बाकी का क्वाीफाइंग दौर में स्कोर खराब रहा .

भारत के ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा और ऋषभ यादव की नंबर एक टीम ने ब्रिटेन को क्वार्टर फाइनल में 239 . 232 से हराया . इसके बाद डेनमार्क को 232 . 231 से मात दी . महिला कंपाउंड वर्ग में भारत की मधुरा धमनगांवकर, चिकिता तानीपर्थी और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने कजाखस्तान की टीम को क्वार्टर फाइनल में हराया . इसके बाद ब्रिटेन को हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां शनिवार को उसका सामना मैक्सिको से होगा .

ब्रिटेन के खिलाफ पुरूष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में भारत ने पहली सीरिज 59 . 60 से गंवा दी जिसके बाद 60 . 58 से जीता . तीसरी सीरिज में भारत 60 . 57 से विजयी रहा और चौथा सेट भी इसी अंतर से जीता . सेमीफाइनल में भारत ने पहली सीरिज 57 . 60 से गंवाई जबकि दूसरी में स्कोर 58 . 58 रहा . तीसरी सीरिज भारत ने 115 . 118 से गंवाई . इसके बाद भारत ने 57 . 56 से जीत दर्ज की .
महिला कंपाउंड वर्ग में भारत ने कजाखस्तान को 232 . 229 से और ब्रिटेन को 232 . 230 से हराया .

रिकर्व वर्ग में विश्व कप कांस्य पदक विजेता धीरज 677 अंक लेकर क्वालीफाइंग दौर में नौवे स्थान पर रहे . वह शीर्ष दस में रहने वाले एकमात्र भारतीय थे . एशियाई खेल 2010 के रजत पदक विजेता तरूणदीप राय 666 स्कोर करके 28वें स्थान पर रहे . वहीं ओलंपियन अतनु दास 57वें स्थान पर रहे . पुरूष टीम वर्ग में भारत सातवें स्थान पर रहा . महिला वर्ग में दीपिका कुमारी 12वें, अंकिता भकत 17वें और अंशिका कुमारी 29वें स्थान पर रही . धीरज और दीपिका रिकर्व मिश्रित वर्ग में आठवें स्थान पर रहे .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu