भारतीय नौसेना पाकिस्तान में आयोजित युद्धाभ्यास में शामिल होने जा रहे चीनी युद्धपोतों पर रख रही नजर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 Nov 2023 09:16 PM
भारतीय नौसेना पाकिस्तान में आयोजित युद्धाभ्यास में शामिल होने जा रहे चीनी युद्धपोतों पर रख रही नजर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय नौसेना पाकिस्तान में आयोजित युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए जा रही चीनी पनडुब्बियों और युद्धपोतों पर करीब से नजर रखे हुए है. सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. चीन और पाकिस्तान की नौसेनाओं ने सोमवार को अरब सागर में अपना सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास शुरू किया जिसमें उनकी पहली संयुक्त समुद्री गश्त भी शामिल है.

दोनों देशों ने कराची के एक नौसैनिक अड्डे पर ‘समुद्री सुरक्षा खतरों पर संयुक्त प्रतिक्रिया’ विषय के साथ चीन-पाकिस्तान सी गार्जियंस-3 संयुक्त समुद्री अभ्यास शुरू किया. चीन की जन मुक्ति सेना (पीएलए) ने 11 से 17 नवंबर तक होने वाले इस समुद्री युद्धाभ्यास के लिए अग्रिम मोर्चे के युद्धपोतों और पनडुब्बियों सहित कई पोतों को तैनात किया है.

सूत्रों ने बताया कि चीनी युद्धपोतों और पनडुब्बियों के मलक्का जलडमरुमध्य के रास्ते हिंद महासागर में दाखिल होने के साथ ही नौसेना ने उन पर नजर रखनी शुरू कर दी थी. उन्होंने बताया कि भारत की व्यापक समुद्री निगरानी के तहत नौसेना राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के अनुरूप, हिंद महासागर क्षेत्र में सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखती है.

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक युद्धाभ्यास में पीएलए की नौसेना के दर्जनों नौसैनिक के साथ छह पोत हिस्सा ले रहे हैं जिनमें निर्देशित-मिसाइल विध्वंसक जिबो, निर्देशित-मिसाइल फ्रिगेट जिंगझोउ और लिनी, और व्यापक आपूर्ति पोत कियानदाओहू, पोत से संचालित दो हेलीकॉप्टर शामिल हैं.

पाकिस्तान की ओर से युद्धाभ्यास में पीएनएस शाहजहां और सैफ सहित नौ युद्धपोत, पोत से संचालित तीन हेलीकॉप्टर, चार लड़ाकू विमान, एक स्थिर डैने वाला पनडुब्बी रोधी गश्ती विमान और दर्जनों नौसैनिक हिस्सा ले रहे हैं. हिंद महासागर को भारतीय नौसेना के प्रभुत्व वाला क्षेत्र माना जाता है लेकिन गत कुछ सालों से चीनी नौसेना इस इलाके में अपनी उपस्थिति बढ.ाने की कोशिश कर रही है जो नयी दिल्ली के लिए चिंता का विषय है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu