भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर एकमात्र जीत के साथ दौरा समाप्त किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 May 2025 08:35 PM
भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर एकमात्र जीत के साथ दौरा समाप्त किया
ऑडियो सुनें

पर्थ. भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को यहां एक रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर एकमात्र जीत दर्ज करते हुए दौरे का समापन किया. स्ट्राइकर नवनीत कौर ने पर्थ हॉकी स्टेडियम में 21वें मिनट में मैच विजयी गोल किया. भारत को इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ टीम से 3-5 और 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था और फिर टीम एक मई और तीन मई को ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम से 0-2 और 2-3 से पराजित हो गई थी.

मेहमान टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के पांचवें और अंतिम मैच में बेहतरीन हॉकी खेली और मेजबान टीम को करीबी मुकाबले में शिकस्त दी. पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने दबदबा बनाया और दो पेनल्टी कॉर्नर प्राप्त किए, लेकिन भारत के मजबूत डिफेंस ने उन्हें पहला गोल करने से रोक दिया.

दूसरे क्वार्टर में छह मिनट बाद भारत ने उप-कप्तान नवनीत कौर के मैदानी गोल की बदौलत बढ़त हासिल कर ली. नवनीत ने शनिवार को भारत की 2-3 की हार में भी गोल किया था. दूसरे हाफ में दोनों टीमें गोल करने के लिए बेताब थीं लेकिन भारत ने संयम बनाए रखा और बढ़त का सफलतापूर्वक बचाव किया. अंतिम क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने एक महत्वपूर्ण पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन उन्होंने यह मौका गंवा दिया.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu