भारत का कोयला आयात बीते वित्त वर्ष के पहले 11 माह में 32% बढ़कर 14.85 करोड़ टन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Apr 2023 08:50 PM
भारत का कोयला आयात बीते वित्त वर्ष के पहले 11 माह में 32% बढ़कर 14.85 करोड़ टन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. देश का कोयला आयात बीते वित्त वर्ष 2022-23 के पहले 11 माह (अप्रैल-फरवरी) में 32 प्रतिशत बढ़कर 14.85 करोड़ टन हो गया. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 11.23 करोड़ टन था. एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. ‘एमजंक्शन’ ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि अप्रैल-फरवरी के दौरान कोंिकग कोयले का आयात 7.69 प्रतिशत बढ़कर 5.05 करोड़ टन पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 4.68 करोड़ टन था.

अकेले फरवरी, 2023 में गैर-कोंिकग कोयले का आयात पिछले साल के इसी महीने के 94.2 लाख टन से बढ़कर 1.16 करोड़ टन रहा.
फरवरी, 2023 में कोंिकग कोयले का आयात बढ़कर 44 लाख टन पर पहुंच गया, जो फरवरी, 2022 में 40.3 लाख टन था. भारत दुनिया के शीर्ष पांच कोयला उत्पादक देशों में शामिल है. हालांकि, इसे अपनी कोयले की कुछ जरूरत को आयात के जरिये पूरा करना पड़ता है. कोंिकग कोयला इस्पात विनिर्माण का प्रमुख कच्चा माल है. देश इसके आयात पर काफी निर्भर है.

एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक विनय वर्मा ने कहा, ‘‘ऊंची घरेलू मांग के साथ-साथ समुद्र के रास्ते आने वाले कोयले के सस्ता पड़ने की वजह से भारतीय कारोबारी और उपभोक्ता कोयले का आयात कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि घरेलू स्तर पर आपूर्ति बढ़ने तथा स्टॉक की बेहतर स्थिति की वजह से आने वाले महीनों में कोयले का आयात घट सकता है. एमजंक्शन, टाटा स्टील और स्टील अथॉरिटी आॅफ इंडिया लि. (सेल) का बिजनेट-टू-बिजनेस (बी2बी) ई-कॉमर्स संयुक्त उद्यम है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu