एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने से शिशु की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 13 Dec 2025 01:37 PM
एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने से शिशु की मौत
ऑडियो सुनें

जयपुर: जयपुर के एक सरकारी अस्पताल लाते समय एम्बुलेंस में ही एक दिन के नवजात शिशु की मौत हो गई और बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि रास्ते में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया व एम्बुलेंस चालक उन्हें किसी अन्य अस्पताल में छोड़कर चला गया।

बस्सी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम बस्सी के पास उस वक्त की है जब सांस लेने में तकलीफ से जूझ रहे शिशु को भरतपुर जिले के बयाना अस्पताल से जयपुर के सवाई मान ंिसह (एसएमएस) अस्पताल रेफर किया गया था और शिशु के पिता व चाचा उसे एक निजी एम्बुलेंस से ले जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि शिशु के पिता के अनुसार, आॅक्सीजन खत्म होने के बाद एम्बुलेंस चालक उन्हें बस्सी के सरकारी अस्पताल में छोड़कर चला गया। थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘बांसखो के पास पिता ने देखा कि आॅक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया है, जिसके बाद एम्बुलेंस चालक उन्हें पास के बस्सी अस्पताल गया जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

एम्बुलेंस में कोई र्निसंग स्टाफ नहीं था और ऑक्सीजन सिलेंडर भी पिता ने संभाला हुआ था।’’ उन्होंने बताया कि शिशु के पिता बच्चे का शव लेकर भरतपुर के लिए रवाना हो गए और इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital