फिर से फीफा अध्यक्ष चुने गए इन्फेंटिनो

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 16 Mar 2023 08:05 PM
फिर से फीफा अध्यक्ष चुने गए इन्फेंटिनो
ऑडियो सुनें

किगाली, रवांडा. जियानी इन्फेंटिनो को गुरुवार को सर्वसम्मति से 2027 तक फिर से फीफा अध्यक्ष के चुना गया.
इन्फेंटिनो के विरोध में कोई उम्मीदवार नहीं था और उन्होंने 211 महासंघों की कांग्रेस में औपचारिक मतदान के बजाय सर्वसम्मति से अगले चार साल के लिए भी यह पद संभाला.

स्विट्जरलैंड के वकील इन्फेंटिनो को पहली बार 2016 में फीफा का अध्यक्ष चुना गया था. उस समय फीफा भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रहा था. इस कारण तत्कालीन फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर को इस पद के लिए चुने जाने के कुछ महीनों बाद ही बर्खास्त कर दिया गया था.

इन्फेंटिनो के कार्यकाल में फीफा की आमदनी में बढ़ोतरी हुई जबकि राष्ट्रीय टीमों को पुरुष और महिला विश्वकप के लिए क्वालीफाई करने के अधिक मौके मिले. उन्हें इस बीच यूरोपीय फुटबॉल के अधिकारियों का विरोध भी सहना पड़ा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu