परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ‘आईएनएस अरिघात’ को नौसेना में शामिल किया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 29 Aug 2024 10:45 PM
परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ‘आईएनएस अरिघात’ को नौसेना में शामिल किया गया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल से लैस पनडुब्बी ‘आईएनएस अरिघात’ को बृहस्पतिवार को विशाखापत्तनम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में नौसेना में शामिल किया गया. रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी. इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे देश की परमाणु क्षमता को और मजबूती मिलेगी तथा परमाणु प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी.

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ‘अरिघात’ भूमि, जल और वायु ‘प्­लेटफॉर्म’ पर परमाणु हथियारों संबंधी भारत की सैन्य रणनीति को और मजबूत करेगा, परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा, क्षेत्र में सामरिक संतुलन और शांति स्थापित करने में मदद करेगा तथा देश की सुरक्षा में निर्णायक भूमिका निभाएगा.

आईएनएस अरिघात के जलावतरण को भारत की नौसैनिक शक्ति और परमाणु प्रतिरोध क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है. भारत की पहली स्वदेश निर्मित परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत की परियोजना जुलाई 2009 में शुरू की गयी थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu