कुशीनगर में सीमाक्षेत्र और राजमार्ग के सभी थानों व पुलिस चौकियों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 06 Oct 2025 02:11 PM
कुशीनगर में सीमाक्षेत्र और राजमार्ग के सभी थानों व पुलिस चौकियों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश
ऑडियो सुनें

कुशीनगर: जनपद में गो-तस्करी व शराब तस्करी पर रोक के लिए कुशीनगर पुलिस ने सीमाक्षेत्र और राजमार्ग के सभी थानों व पुलिस चौकियों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस इन थानों में चार तथा पुलिस चौकियों पर दो-दो कैमरा लगवाएगी ताकि दिन व रात में होने वाली तस्करी व अपराध पर रोक लगाई जा सके। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद जिले में बंद पड़े कैमरों को पुलिस विभाग दुरूस्त करके चालू कराएगा।

गोरखपुर में पिछले माह पशु तस्करों द्वारा एक नीट छात्र की कथित तौर पर हत्या के बाद गोरखपुर मंडल की पूरी पुलिस टीम पशु तस्करों को लेकर अलर्ट पर है। जिले में पहुंचे नये पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि गो तस्करी समेत शराब तस्करी व अपराध को रोकने के लिए पुलिस र्किमयों को अलर्ट किया गया है।

उन्होंने बिहार सीमाक्षेत्र इलाके के पुलिस थानों में शामिल तमकुहीराज, तरयासुजान, पटहेरवा, विशुनपुरा, चौराखास, सेवरही व बरवांपट्टी के अलावा पुलिस चौकी बहादुरपुर, तिनफेड़िया, कस्बा चौकी सेवरही, पिपरा घाट, समउर बाजार, बनकटा बाजार, डिबनी बंजरवा आदि पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिये हैं।

उन्होंने इसके अलावा राजमार्ग हाईवे के थानों में शामिल हाटा, कसया थाना के सुकरौली, हाटा कस्बा, कुशीनगर चौकी, कसया हाईवे चौकी, जोकवाबाजार के थानों पर चार व पुलिस चौकियों पर दो-दो सीसीटीवी कैमरा लगवाने का आदेश दिया है। इसका उद्देश्य पशु तस्करी व शराब तस्करी पर रोक लगाना है और इससे अपराधों पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital