नयी दिल्ली. कांग्रेस ने बैंकों में बचत खाते पर ब्याज दर कम होने संबंधी एक खबर का हवाला देते हुए मंगलवार को सरकार पर ”अर्थव्यवस्था का बंटाधार करने” का आरोप लगाया और कहा कि यह जनता के साथ अन्याय है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘ एक्स ‘ पर पोस्ट किया , ” पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने देश की तेज.ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का बंटाधार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. नोटबंदी से शुरू होकर देश के लोगों पर हर साल नए प्रयोग हो रहे हैं, उन्हें नित नए तरीकों से प्रताड़ित किया जा रहा है. बचत खातों से मिलने वाली ब्याज दरें 25 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं, जिससे बुजुर्गों और आम नागरिकों की जेब पर सीधा वार हो रहा है.” उन्होंने दावा किया कि बैंकों ने अपने दरवाज.ों को पहले ही आम लोगों के लिए बंद कर रखा है, इसके बाद तो वे केवल बेहद अमीर पूंजीपति मित्रों के लिए ही उपलब्ध रहेंगे.
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ”प्रधानमंत्री जी, देश की जनता की ख.ुशहाली आपकी पहली ज.म्मिेदारी है लेकिन आप केवल अपने मित्र पूंजीपतियों की संपत्ति को बढ़ाने के लिए देश की जनता के धन को शेयर बाजार के माध्यम से उनकी कंपनियों की ओर ही मोड़ने में व्यस्त हैं.” रमेश ने कहा कि यह देश की जनता के प्रति बहुत बड़ा अन्याय और धोखा है.