IPL 2022: वीरेंद्र सहवाग ने कोहली पर उठाए सवाल, कहा- एक सीजन में इतनी गलती, यह पूरे करियर पर भारी

नई दिल्ली. भारत के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि विराट कोहली (Virat Kohli) अपने चिर-परिचित रंग में नहीं हैं, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है. एक आईपीएल सीजन में उन्होंने इतनी गलतियां की, जितनी 14 वर्ष के इंटरनेशनल करियर में नहीं की. लगभग 3 साल से शतक नहीं बना सके विराट कोहली अपने सबसे खराब दौर से जूझ रहे हैं. उन्होंने आईपीएल में 16 मैचों में 22.73 की औसत से 341 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे. इसी के साथ उनके आईपीएल 2022 (IPL 2022) का अभियान भी खत्म हो गया. क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हराया.

वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, ‘यह वह विराट कोहली नहीं है, जिसे हम जानते हैं. इस सीजन में दूसरा ही विराट खेल रहा है. वरना एक सीजन में इतनी गलतियां की, जितनी उसने अपने पूरे करियर में नहीं की.’ उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि भारत का यह नंबर-1 बल्लेबाज अलग-अलग रणनीति अपनाने के चक्कर में आउट हुआ. उन्होंने कहा कि जब रन नहीं बनते तो ऐसा होता है. आप रन बनाने के कई तरीके तलाशने लगते हो और उस चक्कर में विकेट गंवा देते हो. इस सीजन में कोहली के साथ भी ऐसा ही हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button