गाजा में एक स्कूल पर इजराइल की एयर स्ट्राइक, 100 से ज्यादा की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 10 Aug 2024 02:43 PM
गाजा में एक स्कूल पर इजराइल की एयर स्ट्राइक, 100 से ज्यादा की मौत…
ऑडियो सुनें

गाजा: गाजा में एक स्कूल पर हुए हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। इस हमले में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। हमले का आरोप इस्राइल पर लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्कूल में विस्थापित शरणार्थियों ने शरण ली हुई थी। वहीं इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने हमास के कमांड सेंटर को निशाना बनाया है।

गाजा सिटी के अल- सहाबा इलाके के अल-तबैइन स्कूल को निशाना बनाया गया। गाजा के सरकारी मीडिया के अनुसार, ‘इस्राइली हवाई हमले में शरणार्थियों को निशाना बनाया गया, जब लोग फज्र की नमाज पढ़ रहे थे।’

शुरुआत में कहा गया कि हमले में 40 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हुए। हालांकि बाद में मृतकों का आंकड़ा 100 के पार चला गया। इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने हमास आतंकियों के एक कमांड सेंटर को निशाना बनाया है। इस्राइली सेना ने कहा कि आतंकी आम नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे थे।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav