इसरो ने ‘आदित्य-एल1’ सूर्य मिशन के प्रक्षेपण का पूर्वाभ्यास किया पूरा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 30 Aug 2023 07:09 PM
इसरो ने ‘आदित्य-एल1’ सूर्य मिशन के प्रक्षेपण का पूर्वाभ्यास किया पूरा
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. सूर्य का अध्ययन करने से संबंधित ‘आदित्य-एल1’ मिशन के बारे में अद्यतन जानकारी देते हुए इसरो ने बुधवार को कहा कि प्रक्षेपण का पूर्वाभ्यास और रॉकेट की आंतरिक पड़ताल पूरी हो चुकी है. इस मिशन को दो सितंबर को पूर्वाह्न 11.50 बजे श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाना है.

आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सूर्य के परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और एल1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अध्ययन करने के लिए डिज.ाइन किया गया है, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है. यह सूर्य के अध्ययन के लिए भारत का पहला सर्मिपत मिशन है जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ऐसे समय अंजाम देने जा रहा है जब हाल ही में इसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराकर देश को गौरवान्वित करने वाला इतिहास रच दिया है.

आदित्य-एल1 को पीएसएलवी-सी57 रॉकेट के माध्यम से प्रक्षेपित किया जाएगा. इसरो ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “प्रक्षेपण की तैयारियां प्रगति पर हैं. प्रक्षेपण का पूर्वाभ्यास-रॉकेट की आंतरिक पड़ताल पूरी हो गई है.” आदित्य-एल1 मिशन का उद्देश्य ‘एल1’ के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है. इसमें विभिन्न तरंग बैंडों में सूर्य के प्रकाशमंडल, वर्णमंडल और सबसे बाहरी परत-परिमंडल का निरीक्षण करने के लिए सात उपकरण लगे होंगे. इसरो के एक अधिकारी ने कहा, “आदित्य-एल1 राष्ट्रीय संस्थानों की भागीदारी वाला पूर्णत? स्वदेशी प्रयास है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu