उम्मीद है कि प्रधानमंत्री संसद के नए भवन में ज्यादा बैठेंगे: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Sep 2023 09:46 PM
उम्मीद है कि प्रधानमंत्री संसद के नए भवन में ज्यादा बैठेंगे: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने संसद के नए भवन में कार्रवाई शुरू होने के एक दिन पहले सोमवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए भवन में पुराने भवन के मुकाबले ज्यादा बैठेंगे. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कल दोपहर से संसद की कार्यवाही नए भवन में आहूत होगी. उम्मीद है कि अब कम से कम प्रधानमंत्री दोनों सदनों में अधिक बार बैठेंगे.” उन्होंने दावा किया कि संसद में उपस्थिति के मामले में अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों में नरेन्द्र मोदी का रिकॉर्ड सबसे खराब है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu