राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनना मेरा सौभाग्य : कंगना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 Jan 2024 06:15 PM
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनना मेरा सौभाग्य : कंगना
ऑडियो सुनें

अयोध्या. अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि सोमवार को यहां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया जाना उनका ‘सौभाग्य’ है. कंगना (36) ने रविवार को अपने-अपने आध्यात्मिक गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की और यहां एक मंदिर में हो रहे यज्ञ में हिस्सा लिया. शनिवार को अयोध्या पहुंची कंगना ने कहा कि श्रद्धालु कल (सोमवार) भगवान राम के आने का इंतजार कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ”मैं यहां अपने गुरु रामभद्राचार्य जी से मिलने आयी हूं. कई पुजारी भगवान हनुमान का नाम लेकर अनुष्ठान कर रहे हैं और मंत्र पढ़ रहे हैं. यहां की ऊर्जा चमत्कारी है.” अभिनेत्री ने संवाददाताओं से कहा, ”यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस (प्राण प्रतिष्ठा) समारोह का हिस्सा बनने का अवसर मिल रहा है. हम सभी रामलला के स्वागत की व्यवस्था करने में व्यस्त हैं. उनके स्वागत के लिए पूरी अयोध्या नगरी फूलों से सजाई गयी है. भगवान राम हमें आशीर्वाद दें. जय श्री राम.” सफाई अभियान के लिए हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचीं कंगना ने कहा कि भीड़ ने उन्हें घेर लिया, जिस कारण उन्हें जल्दी वहां से निकलना पड़ा.

उन्होंने कहा, ”हम सफाई अभियान के लिए हनुमान मंदिर आए थे. लेकिन हमें भीड़ ने घेर लिया और हम मंदिर परिसर को उतना साफ नहीं कर पाए जितना हम करना चाहते थे. हालांकि मैं सभी को हमारे मंदिरों को साफ रखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहूंगी. सिर्फ मंदिर का निर्माण पर्याप्त नहीं होगा बल्कि हमें इन स्थानों को साफ भी रखना होगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu