जयशंकर ने थाईलैंड स्थित हिंदू मंदिर में दर्शन किए…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 18 Aug 2022 01:08 PM
जयशंकर ने थाईलैंड स्थित हिंदू मंदिर में दर्शन किए…
ऑडियो सुनें

बैंकॉक: विदेश मंत्री एस जयशंकर बृहस्पतिवार को यहां स्थित एक ंिहदू मंदिर गए और उन्होंने भारत एवं थाईलैंड की साझा धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को रेखांकित किया। जयशंकर भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग की नौवीं बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे थे।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘बैंकॉक के देवस्थान में आज (बृहस्पतिवार को) सुबह प्रार्थना की। फ्रा महाराजागुरु विधि का आशीर्वाद लिया। यह हमारी साझी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को रेखांकित करता है।’’ देवस्थान या ‘थाई रॉयल कोर्ट’ का ‘रॉयल ब्राह्मण आॅफिस’ बैंकॉक के फ्रा नाखोन जिले में वाट सुथत के पास स्थित है। यह मंदिर थाईलैंड में ंिहदू धर्म का आधिकारिक केंद्र है।

महाराजागुरु विधि थाई ब्राह्मण समुदाय के प्रमुख हैं। मंदिर ‘कोर्ट ब्राह्मण’ का निवास है, जो तमिलनाडु के रामेश्वरम के पुजारियों के पूर्वजों के वंशज हैं। ये ब्राह्मण थाईलैंड शाही परिवार के लिए हर साल कई महत्वपूर्ण शाही और धार्मिक अनुष्ठान तथा समारोह करते हैं।

जयशंकर बुधवार को थाईलैंड के सबसे पवित्र बौद्ध मंदिर माने जाने वाले एमराल्ड बुद्ध मंदिर गए थे और उन्होंने वहां शानदार रामायण भित्ति चित्र देखे थे। उन्होंने कहा, ‘‘थाईलैंड के साथ हमारी समकालीन साझेदारी इतिहास और संस्कृति पर काफी हद तक आधारित है।’’ बाद में, जयशंकर ने थाईलैंड के अपने समकक्ष डोन प्रमुदविनई के साथ बैंकॉक में भारतीय दूतावास निवास परिसर का उद्घाटन किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav