जम्मू कश्मीर: कुलगाम में आतंकवाद रोधी अभियान चौथे दिन भी जारी

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 04 Aug 2025 02:55 PM
जम्मू कश्मीर: कुलगाम में आतंकवाद रोधी अभियान चौथे दिन भी जारी
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवाद-रोधी अभियान सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा और सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में शामिल आतंकवादियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मुठभेड़ चौथे दिन भी जारी रही और सोमवार सुबह से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।’’

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर समेत सभी साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। दक्षिण कश्मीर जिले के अखल स्थित एक वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद यह अभियान मुठभेड़ में बदल गया जिसमें दो आतंकवादी मारे गए, जबकि कम से कम दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुरूआती गोलीबारी के बाद रात में अभियान रोक दिया गया था। घेराबंदी को और मजबूत किया गया और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह फिर से गोलीबारी शुरू हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital