साजिद खान की अगली फिल्म ‘100%’ में नजर आएंगे जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 29 Aug 2022 07:18 PM
साजिद खान की अगली फिल्म ‘100%’ में नजर आएंगे जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, अभिनेत्री नोरा फतेही और शहनाजÞ गिल फिल्म निर्माता साजिद खान की अगली फिल्म ‘100%’ में नजर आएंगे. निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. ”प्यार, शादी, परिवार ” के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीजÞ के प्रमुख भूषण कुमार और अमर बुटाला कर रहे हैं. प्रोडक्शन बैनर ने एक छोटा टीजÞर वीडियो भी जारी किया.

टी-सीरीज ने ट्वीट किया, ”70 प्रतिशत नहीं 80 प्रतिशत नहीं 90 प्रतिशत भी नहीं!! हम आपको कॉमेडी, एक्शन, संगीत और जासूसी से भरपूर कहानी में ‘100%’ मनोरंजन की गारंटी देते हैं. 2023 की दीवाली और धूमधाम से होगी.” फिल्म की शूंिटग साल 2023 में शुरू होने की संभावना है और इसे दीवाली पर रिलीज किया जाएगा. खान ने, इससे पहले ‘हे बेबी’ और ‘हाउसफुल’,’हाउसफुल-दो’ और 2014 में ‘हमशकल्स’ का निर्देशन किया था.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu