जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ जनवरी 2024 में होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Jul 2023 09:12 PM
जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ जनवरी 2024 में होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता जॉन अब्राहम की अगली फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ 11 जनवरी 2024 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के निर्माताओं ने इसकी घोषणा की. एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है, जिन्हें ‘नाम शबाना’ से प्रसिद्धि मिली. ‘द डिप्लोमैट’ ड्रामा से भरपूर फिल्म होगी, जिसमें जॉन सरकार के एक उच्च स्तरीय अधिकारी का किरदार निभाएंगे.

‘द डिप्लोमैट’ की पटकथा लेखक रितेश शाह ने लिखी है, जिन्हें जॉन स्टारर ‘फोर्स’, ‘बाटला हाउस’ और ‘रॉकी हैंडसम’ के साथ-साथ ‘डी-डे’ और ‘पिंक’ जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है. फिल्म के निर्माताओं में भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, अब्राहम की जे ए एंटरटेनमेंट, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे और राजेश बहल की वाकाऊ फिल्म्स, फॉच्र्यून पिक्चर्स के समीर दीक्षित और जतीश वर्मा तथा सीता फिल्म्स के राकेश डांग शामिल हैं. जॉन हाल में शाहरुख खान अभिनीत ‘पठान’ में नजर आए थे. जॉन की अगली फिल्म ‘तेहरान’ जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जो कि एक एक्शन थ्रिलर होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu