जोशी, चौरसिया, प्रणवी और अवनी ने एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 27 Apr 2023 08:09 PM
जोशी, चौरसिया, प्रणवी और अवनी ने एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया
ऑडियो सुनें

कोलकाता. बेंगलुरु की प्रणवी उर्स और एमेच्योर अवनि प्रशांत ने यहां ट्रायल्स में कुल 10 अंडर 206 का समान स्कोर बनाकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल करके इस साल सितंबर में चीन में होने वाले एशियाई खेलों की गोल्फ प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया.

भारत की स्टार गोल्फर अदिति अशोक पहले ही एशियाई खेलों की टीम ने जगह बना चुकी थी. इस तरह से अब महिला गोल्फ में भारत के तीन खिलाड़ी एशियाई खेलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे. प्रणवी रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब में दूसरे दौर के बाद अवनी से एक शॉट पीछे चल रही थी लेकिन उन्होंने अंतिम दौर में 17वें होल में बोगी करने के बावजूद तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया. अवनी ने अंतिम होल में बोगी की और आखिर में प्रणवी के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रही.

पुरुषों के वर्ग में खालिन जोशी ने अंतिम दौर में चार अंडर 68 का कार्ड खेला और 54 होल के बाद उनका कुल स्कोर 13 अंडर 203 रहा. एसएसपी चौरसिया ने भी अंतिम दौर में 68 का कार्ड खेला और उनका कुल स्कोर 11 अंडर 205 रहा जिससे वह दूसरे स्थान पर रहकर एशियाई खेलों में जगह बनाने में सफल रहे. जोशी और 2016 के ओलंपिक में भाग लेने वाले चौरसिया के अलावा पुरुष टीम में अनिर्बान लाहिड़ी और शुभंकर शर्मा एशियाई खेलों में भारत की चुनौती पेश करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu