चेन्नई और मदुरै में नवंबर दिसंबर में होगा जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 28 Mar 2025 07:59 PM
चेन्नई और मदुरै में नवंबर दिसंबर में होगा जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप इस साल 28 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच चेन्नई और मदुरै में खेला जायेगा जिसमें पहली बार 24 टीमें भाग लेंगी . हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को मेजबान शहरों की घोषणा की . भारत में इससे पहले 2016 में लखनऊ में और 2021 में भुवनेश्वर में जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप आयोजित किया गया था . भारत ने 2016 में यह टूर्नामेंट जीता था .

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा ,”हॉकी इंडिया के लिये आगामी एफआईएच जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करना गर्व की बात है . इस बार टूर्नामेंट में 24 टीमें भाग ले रही हैं लिहाजा इसका आयोजन दो शहरों चेन्नई और मदुरै में किया जा रहा है .” उन्होंने कहा ,” चेन्नई में 2023 में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी खेली गई थी जबकि मदुरै में पहली बार इस स्तर का अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट हो रहा है . हमें खुशी है कि देश के विभिन्न इलाकों में हॉकी टूर्नामेंटों का आयोजन हो रहा है .” अर्जेंटीना ने 2021 जबकि जर्मनी 2023 में कुआलालंपुर में आयोजित पिछले विश्व कप में चैंपियन बना था. भारत सेमीफाइनल और कांस्य पदक के प्लेऑफ में हारने के बाद चौथे स्थान पर रहा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu