कन्हैया कुमार एनएसयूआई के प्रभारी नियुक्त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 06 Jul 2023 07:12 PM
कन्हैया कुमार एनएसयूआई के प्रभारी नियुक्त
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का प्रभारी नियुक्त किया है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कन्हैया को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रभारी (एनएसयूआई) नियुक्त किया. इससे पहले, रूचि गुप्ता एनएसयूआई की प्रभारी थी जिन्होंने करीब ढाई साल पहले पद से इस्तीफा दे दिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu