हैदराबाद में कन्नड़ अभिनेत्री ने की आत्महत्या

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Dec 2024 10:32 PM
हैदराबाद में कन्नड़ अभिनेत्री ने की आत्महत्या

ऑडियो सुनें

हैदराबाद. कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री शोबिता एस ने रविवार को यहां अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम कर चुकीं शोबिता (32) का शव शयनकक्ष में साड़ी के सहारे छत के पंखे से लगाए गए फंदे से लटका मिला.

कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकीं शोबिता पिछले साल अपनी शादी के बाद से हैदराबाद में रह रही थीं. पुलिस ने कहा कि उनकी कथित आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच की जा रही है. प्रारंभिक निष्कर्षों के आधार पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. गचीबोवली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu