कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोनिया और राहुल से मुलाकात की

नयी दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सिद्धरमैया सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचकर कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं से मिले। मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के विस्तार के संदर्भ में पार्टी के नेतृत्व के साथ चर्चा के लिए इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं।

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने कर्नाटक मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ बृहस्पतिवार को विस्तृत चर्चा की थी। सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक मंत्रिमंडल में करीब 20 और मंत्रियों को शामिल किये जाने की संभावना है। राज्य मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दिये जाने से पहले एक और दौर की चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उप मुख्यमंत्री शिवकुमार और आठ मंत्रियों ने गत 20 मई को शपथ ली थी। हालांकि, मंत्रियों को विभागों का बंटवारा अब तक नहीं किया गया है।
कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल में अधिकतम 34 सदस्य हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button