
हैदराबाद. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर देश में ह्लभ्रष्टाचार में नंबर एकह्व होने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आती है तो बीआरएस सरकार के ह्लभ्रष्ट सौदोंह्व की जांच कराएगी तथा जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
जनगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) शासन के दौरान कथित घोटालों का भी जिक्र किया, जिनमें कालेश्वरम परियोजना, शराब घोटाला और हैदराबाद के मियापुर में भूमि सौदे शामिल हैं. उन्होंने कहा, ह्लकेसीआर देश में भ्रष्टाचार के मामले में नंबर एक हैं. भाजपा उनके सभी भ्रष्ट सौदों की जांच कराकर भ्रष्टाचार करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाएगी.ह्व दो दिन पहले जारी हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणा-पत्र में कहा गया है कि सत्ता में आने पर पार्टी कालेश्वरम और धरणी समेत विकास के नाम पर शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं की जांच के लिए एक जांच आयोग नियुक्त करेगी. उसके मुताबिक इन परियोजनाओं में भारी लागत वृद्धि और भ्रष्टाचार देखा गया है.
शाह ने भाजपा का वादा दोहराया कि अगर पार्टी 30 नवंबर के चुनाव में सत्ता में आती है तो पिछड़ी जाति के नेता को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा और साथ ही जनता के लिए अयोध्या में भगवान राम मंदिर में मुफ्त दर्शन की व्यवस्था भी की जाएगी.
कांग्रेस और बीआरएस पर वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी 2024 को मंदिर में ह्लप्राण प्रतिष्ठाह्व करेंगे. उन्होंने रैली में मौजूद लोगों से राम लला के दर्शन के लिये अयोध्या का दौरा करने को भी कहा.
शाह ने कहा कि बीआरएस, एआईएमआईएम और कांग्रेस परिवारवादी दल बताते हुए उन्हें क्रमश: ‘2जी, 3जी और 4जी’ पार्टियां बताया.
उन्होंने कहा कि 2जी का मतलब केसीआर और उनके बेटे के.टी. रामा राव की दो पीढि.यां हैं, 3जी का मतलब असदुद्दीन ओवैसी, उनके पिता और दादा की तीन पीढि.यां हैं और 4जी का मतलब कांग्रेस की चार पीढि.यां हैं, जिनमें जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी शामिल हैं.
उन्होंने कहा कि बीजेपी न तो 2जी, न ही 3जी या 4जी पार्टी है, बल्कि यह तेलंगाना के लोगों की पार्टी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दूसरों की तरह वंशवादी नहीं हैं और उनके नेतृत्व में भारत के लिए सम्मान दुनिया में बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंच गया है. सत्ता में आने पर भाजपा के लक्ष्यों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार तेलंगाना में मुसलमानों को दिए गए चार प्रतिशत के आरक्षण को खत्म कर देगी और पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण बढ.ाएगी.
उन्होंने भाजपा के चुनावी वादों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो प्रत्येक परिवार को चार मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे और सरकार किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदेगी. बाद में शाह ने उप्पल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एन.वी.एस.एस. प्रभाकर के समर्थन में हैदराबाद में रोडशो भी किया.



