कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Sep 2024 07:58 PM
कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस अपराध के खिलाफ ‘कतई बर्दाश्त न करने वाली’ नीति अपनाते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई करे.
मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधे जाने के बीच शर्मा ने शनिवार रात मुख्यमंत्री कार्यालय में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की. उन्होंने पुलिस विभाग को पूरी मुस्तैदी से राज्य में आमजन को भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक क्षेत्र में दौरा करें और जिलेवार कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करें. शर्मा ने कहा, ह्लसाइबर अपराध की रोकथाम जरूरी है. इसके लिए आमजन को जागरूक किया जाए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए. मादक पदार्थ और अवैध खनन से जुड़े मामलों में भी त्वरित कार्रवाई की जाए.ह्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग को बदलते समय के साथ सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखनी चाहिए, जिसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विशेषज्ञों की मदद ली जाए.

शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर कालिका यूनिट के गठन के काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए. बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार और पुलिस महानिदेशक यूआर साहू सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu