किरण जॉर्ज थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में, अश्मिता हारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 Jun 2023 09:40 PM
किरण जॉर्ज थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में, अश्मिता हारी
ऑडियो सुनें

बैंकॉक. भारत के लक्ष्य सेन ने चीन के लि शि फेंग को हराकर थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. सेन ने चौथी वरीयता प्राप्त चीनी प्रतिद्वंद्वी को 49 मिनट तक चले मैच में 21 . 17, 21 . 15 से हराया. अब उनका सामना मलेशिया के क्वालीफायर लियोंग जुन हाओ से होगा. भारत के ही किरण जॉर्ज ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चीन के दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी वेंग होंग येंग को सीधे गेम में हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया.

दुनिया के 59वें नंबर के खिलाड़ी किरण ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाले चीन के खिलाड़ी को प्री क्वार्टर फाइनल में 39 मिनट में 21-11, 21-19 से हराया. किरण पहली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं. ओडिशा ओपन 2022 के विजेता किरण शुक्रवार को अंतिम आठ के मुकाबले में हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस और फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे.

महिला एकल में साइना नेहवाल को तीसरी वरीयता प्राप्त दुनिया की पांचवें नंबरक की खिलाड़ी चीन की ही बिंग जाओ ने 21 . 11, 21 . 14 से मात दी . अश्मिता चालिहा को पूर्व ओलंपिक और तीन बार की विश्व चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ 18-21 13-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी. पुरूष युगल में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को प्री क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के मुहम्मद शोहिबुल फिकरी और बागास मौलाना ने 24 . 26, 21 . 11, 21 . 17 से हराया .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu