कुणाल कामरा ने ‘नया भारत’ वीडियो को यूट्यूब पर ब्लॉक किये जाने के बाद टी-सीरीज की आलोचना की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 26 Mar 2025 09:45 PM
कुणाल कामरा ने ‘नया भारत’ वीडियो को यूट्यूब पर ब्लॉक किये जाने के बाद टी-सीरीज की आलोचना की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बॉलीवुड स्टूडियो टी-सीरीज की बुधवार को आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उनके स्टैंड-अप स्पेशल ”नया भारत” के लिए यूट्यूब पर कॉपीराइट उल्लंघन के लिए आपत्ति दर्ज करायी गई है. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधे जाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. कामरा ने बुधवार को कॉमेडी स्पेशल से एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी नीतियों की आलोचना करने के लिए ”मिस्टर इंडिया” से ”हवा हवाई” की पैरोडी की.

अनिल कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी पर फिल्माये गए “मिस्टर इंडिया” के गाने टी-सीरीज लेबल के हैं. कामरा ने यूट्यूब पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें दिखाया गया है कि उनका नया वीडियो ”नया भारत” कॉपीराइट प्रतिबंध के कारण ब्लॉक कर दिया गया है और इसलिए दर्शकों को दिखायी नहीं दे रहा है. कॉपीराइट दावों के कारण, वीडियो से राजस्व भी नहीं मिल पाएगा.

कॉमेडियन कामरा (36) ने कहा, ”हैलो टी-सीरीज, पिट्ठू बनना बंद करो. पैरोडी और व्यंग्य कानूनी रूप से उचित उपयोग के अंतर्गत आते हैं. मैंने गीत के बोल या मूल वाद्य का उपयोग नहीं किया है. यदि आप इस वीडियो को हटाते हैं तो हर कवर गीत/नृत्य वीडियो को हटाया जा सकता है. क्रिएटर कृपया इस पर ध्यान दें.” उन्होंने कहा, ”भारत में प्रत्येक एकाधिकार, माफिया से कम नहीं है, इसलिए कृपया इसे हटाये जाने से पहले इसे देखें/डाउनलोड करें. आपकी जानकारी के लिए – टी-सीरीज, मैं तमिलनाडु में रहता हूं.”

टी-सीरीज के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ”श्री कुणाल कामरा ने गाने में अंर्तिनहित ‘म्युजिकल वर्क’ के उपयोग के लिए कोई प्राधिकार या स्वीकृति नहीं ली है, इसलिए रचना अधिकारों के उल्लंघन के लिए सामग्री को ब्लॉक कर दिया गया है.” ‘म्युजिकल वर्क’ किसी गीत की अंर्तिनहित रचना को संर्दिभत करता है, जिसमें राग, बोल आदि शामिल होते हैं.

”नया भारत” को यूट्यूब पर पर 67 लाख ‘व्यूज’ मिले हैं. इसमें शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विभाजन सहित महाराष्ट्र में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के बारे में भी चुटकुले बनाए गए हैं. रविवार की रात शिवसेना के सदस्यों ने खार स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ की थी, जहां कामरा का शो हुआ था, साथ ही उस होटल में भी तोड़फोड़ की थी जिसके परिसर में यह क्लब स्थित है. कामरा ने कहा है कि वह वीडियो में की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu