लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर, स्मिथ भी नहीं खेल पाएंगे पहला टेस्ट

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 20 Jun 2025 03:14 PM
लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर, स्मिथ भी नहीं खेल पाएंगे पहला टेस्ट
ऑडियो सुनें

ब्रिजटाउन: पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टेस्ट टीम से बाहर कर दिया है जबकि स्टीव स्मिथ भी चोटिन होने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले सप्ताह से होने वाली श्रृंखला के शुरूआती टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कहा कि स्मिथ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच से बाहर रहेंगे क्योंकि पिछले सप्ताहांत लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में उन्हें उंगली में चोट लगी थी। उनके वेस्टइंडीज़ के ख़लिाफ़ दूसरे टेस्ट के लिए फ़टि होने की उम्मीद है।

आॅस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि किशोर सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस को स्मिथ और मार्नस लाबुशेन की जगह टीम में शामिल किया गया है। बेली ने कहा, ‘‘हमने स्टीव और मार्नस की जगह जोश और सैम को मौका देने का निर्णय लिया है। हम उन्हें मौका देकर उत्साहित हैं। ’’

लाबुशेन का 104 टेस्ट पारियों में औसत 46.19 है, जिसमें 11 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज का हाल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में लगाया था।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में उन्हें पारी की शुरूआत करने का मौका मिला, लेकिन वह 17 और 22 रन ही बना पाए। बेली ने कहा, ‘‘अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में मार्नस इस टीम का एक महत्वपूर्ण सदस्य हो सकता है। वह समझता है कि उसका प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा है जिसकी हम या वह उम्मीद करते हैं।’’ ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच बुधवार से खेला जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital