धर्मशाला में विश्व कप क्रिकेट मैच का एक साथ आनंद उठाते दिखे प्रतिद्वंद्वी दलों के नेता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 Oct 2023 09:05 PM
धर्मशाला में विश्व कप क्रिकेट मैच का एक साथ आनंद उठाते दिखे प्रतिद्वंद्वी दलों के नेता
ऑडियो सुनें

शिमला/धर्मशाला. कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने अपनी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को किनारे रखते हुए रविवार को धर्मशाला के स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट विश्व कप मैच का आनंद उठाया. भाजपा नेता और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, कांग्रेस नेता एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राज्य के उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर भी मैच देखने स्टेडियम पहुंचे.

भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और कांग्रेस के कई अन्य विधायकों ने भी स्टेडियम में मैच का आनंद उठाया. सुक्खू, वीवीआईपी स्टैंड में जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर के बीच बैठे नजर आए. मुख्यमंत्री अनुराग ठाकुर का हाथ पकड़े नजर आए.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष अरुण धूमल और हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली भी मैच देखने पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने कहा, ”यह आयोजन खेल के प्रति हमारे देश के उत्साह का प्रमाण है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu