लेनोवो भारत में बनाएगी एआई सर्वर, बेंगलुरु में खोलेगी शोध केंद्र

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 Sep 2024 10:40 PM
लेनोवो भारत में बनाएगी एआई सर्वर, बेंगलुरु में खोलेगी शोध केंद्र
ऑडियो सुनें

बेंगलुरू. पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) एवं लैपटॉप विनिर्माता लेनोवो इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह अगले साल भारत में 50,000 जीपीयू-आधारित एआई सर्वर को उत्पादन शुरू करेगी. इसके अलावा लेनोवो ने बेंगलुरू में अपना चौथा सबसे बड़ा शोध एवं विकास केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की. लेनोवो इंडिया के प्रबंध निदेशक शैलेंद्र कात्याल ने कहा कि कंपनी स्थानीय स्तर पर एआई सर्वर बनाएगी और पुडुचेरी में अपनी विनिर्माण इकाई से उनका निर्यात भी करेगी.

कात्याल ने कहा, ”लेनोवो सालाना 50,000 सर्वर बनाएगी. इसका उत्पादन अगले साल शुरू होगा. इसे न केवल भारत के लिए बल्कि भारत से निर्यात किए जाने के लिए भी हमारी पांडिचेरी इकाई में बनाया जाएगा.” लेनोवो इंडिया उन कंपनियों में शामिल है जिन्हें 17,000 करोड़ रुपये की आईटी हार्डवेयर वाली उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के लिए चुना गया है.

कात्याल ने कहा कि लेनोवो भारत में सालाना करीब 1.2 करोड़ उपकरण बनाएगी, जिनमें मोटोरोला स्मार्टफोन, पर्सनल कंप्यूटर और सर्वर शामिल होंगे. इसके अलावा कंपनी भारत में अपना चौथा सबसे बड़ा शोध एवं विकास केंद्र भी स्थापित करने जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu