
नयी दिल्ली. दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के सक्सेना ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य के साथ कथित मारपीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ह्लगहरी चुप्पी महिलाओं की सुरक्षा पर उनके रुख के बारे में बहुत कुछ बोलती है.” राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने 13 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने शनिवार को केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया. राज निवास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान जारी किया है, जिसमें सक्सेना ने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसे ”तार्किक निष्कर्ष” पर पहुंचाया जाएगा. उन्होंने इस मामले पर आम आदमी पार्टी द्वारा उसके रुख को बदल लिये जाने को भी ‘चौकाने वाला’ बताया.
उपराज्यपाल ने कहा, ह्ल आम आदमी पार्टी की सांसद सुश्री स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री के आवास पर कथित मारपीट के मुद्दे पर पिछले कुछ दिनों से मीडिया में चल रही खबरों से मैं बहुत व्यथित हूं.ह्व सक्सेना ने कहा, ह्लकल, उन्होंने बेहद पीड़ा से मुझे फोन किया और अपने दर्दनाक अनुभव और उसके बाद अपने ही सहयोगियों द्वारा उन्हें धमकाने और शर्मसार करने के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने सबूतों से कथित छेड़छाड़ और उनपर दबाव डालने पर भी चिंता व्यक्त की.ह्व केजरीवाल ने सेक्सना ने कहा, ह्ल कम से कम शिष्टता के खातिर ही मेरे मुख्यमंत्री टाल-मटोल और पैंतरेबाजी करने के बजाय सफाई देते. उनकी गहरी चुप्पी महिलाओं की सुरक्षा पर उनके रुख के बारे में बहुत कुछ बताती है.ह्व
उन्होंने कहा कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है और पूरी दुनिया के राजनयिक यहां रहते हैं तथा ह्लऐसी शर्मनाक घटनाएं और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार की असंवेदनहीन, षडयंत्रकारी तिरस्कारपूर्ण प्रतिक्रिया पूरी दुनिया में भारत की छवि को धूमिल करती है.ह्व उपराज्यपाल ने बयान में कहा, ह्लअगर ऐसी घटना देश के किसी अन्य मुख्यमंत्री के आवास में हुई होती, तो भारत के प्रति शत्रुतापूर्ण निहित स्वार्थ वाली बाहरी ताकतों ने भारत में महिला सुरक्षा को लेकर जबर्दस्त वैश्विक विमर्श छेड़ दिया होता. इस मामले में इस तरह का कोई आक्रोश न होना कई सवाल खड़े करता है जिनके जवाब नहीं है.ह्व
सक्सेना ने मालीवाल का समर्थन करते हुए कहा, ह्लवह मेरे और मेरे कार्यालय के प्रति मुखर, शत्रुतापूर्ण और स्पष्ट रूप से पक्षपातपूर्ण रही हैं और अक्सर अनुचित रूप से मेरी आलोचना करती रही हैं.ह्व सक्सेना ने कहा कि यह “सबसे ज्यादा परेशान करने वाली” बात है कि कथित अपराध स्थल मुख्यमंत्री का ड्राइंग रूम है जबकि वह कथित तौर पर घर में मौजूद थे, और यह उनके “निकटतम सहयोगी” द्वारा एक अकेली महिला के साथ किया गया. उन्होंने कहा कि पार्टी के अन्य राज्यसभा सदस्य (संजय सिंह) ने मीडिया के सामने मालीवाल के आरोपों की पुष्टि की और आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.
उपराज्यपाल ने कहा, ह्ल बाद में मामले में रुख बदल लिया गया, जाहिर तौर पर उच्चतम पदाधिकारी के कहने पर. यह भी अकल्पनीय और चौंकाने वाला है.ह्व ‘आप’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने 14 मई को कहा था कि मालीवाल के साथ हुई घटना “अत्यधिक निंदनीय” है और दावा किया था कि विभव कुमार ने उनके साथ “दुर्व्यवहार” किया था. कुछ दिनों बाद आतिशी ने एक प्रेस वार्ता में इस मामले को केजरीवाल को फंसाने की “भाजपा की साजिश” करार दिया और मालीवाल को इसका “चेहरा”.
आम आदमी पार्टी स्वाति मालीवाल का ‘चरित्र हनन’ कर रही है: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर आरोप लगाया कि वह राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से कथित तौर पर मारपीट करने के आरोपी बिभव कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय महिला नेता का ही ‘चरित्र हनन’ कर रही है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल से पूछा कि कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई जबकि उनकी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने हाल ही में एक संवाददाता सम्मेलन में स्वीकार किया था कि मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार किया गया था. मालीवाल ने केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर 13 मई को उनके साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के सहायक कुमार को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था.
त्रिवेदी ने आरोप लगाया, ”एक महिला सांसद के साथ ऐसा दुर्व्यवहार! इस पर कार्रवाई करने के बजाय, आप उनके चरित्र हनन में लगे हैं.” त्रिवेदी ने इस मामले में भाजपा की संलिप्तता का आरोप लगाए जाने को लेकर भी केजरीवाल पर निशाना साधा और उनसे पूछा, ”क्या आपने इस घटना की कोई जांच कराई? अगर नहीं तो किस आधार पर आप किसी निष्कर्ष पर पहुंच रहे हैं.” मालीवाल ने सोमवार को आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार के मंत्री उनके बारे में ‘झूठ’ फैला रहे हैं. उन्होंने उन्हें अदालत में ले जाने की धमकी दी थी.
राज्यसभा सदस्य मालीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के उन आरोपों का भी खंडन किया कि उन्होंने भाजपा के इशारे पर कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है क्योंकि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज है.



