अमेरिकी राष्ट्रपति, बांग्लादेश और मॉरीशस के प्रधानमंत्रियों के साथ बैठक को लेकर उत्सुक हूं : मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Sep 2023 07:24 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति, बांग्लादेश और मॉरीशस के प्रधानमंत्रियों के साथ बैठक को लेकर उत्सुक हूं : मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ शुक्रवार की शाम को होने वाली बैठकों को लेकर उत्सुक हैं. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”इन बैठकों से इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने और विकासात्मक सहयोग को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा.” ये बैठकें शनिवार से शुरू हो रहे जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर होनी हैं.

मोदी शुक्रवार से रविवार के बीच जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आ रहे विश्व के विभिन्न नेताओं के साथ 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री शुक्रवार को अपने आधिकारिक आवास पर अमेरिकी राष्ट्रपति, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

प्रधानमंत्री शनिवार को जी-20 कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. सूत्रों ने बताया कि मोदी रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ दोपहर के भोजन पर बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री अपने कनाडाई समकक्ष के साथ भी बैठक करेंगे. उन्होंने बताया कि वह कोमोरोस, तुर्किए, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, यूरोपीय संघ, ब्राजील और नाइजीरिया के नेताओं के साथ भी द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu