पूरन की आतिशी पारी से एलएसजी ने छह विकेट पर 214 रन बनाये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 17 May 2024 10:50 PM
पूरन की आतिशी पारी से एलएसजी ने छह विकेट पर 214 रन बनाये
ऑडियो सुनें

मुंबई. निकोलस पूरन की 29 गेंद में 75 रन की ताबड़तोड़ पारी के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में शुक्रवार को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट पर 214 रन बनाये. पूरन ने अपनी पारी में पांच चौके और आठ छक्के जड़ने के अलावा कप्तान लोकेश राहुल (55) के साथ 44 गेंद में 109 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला. राहुल ने 41 गेंद की पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाये.

आखिरी ओवरों में आयुष बडोनी (10 गेंद में नाबाद 22) और कृणाल पंड्या (सात गेंद में नाबाद 12) ने सातवें विकेट के लिए 17 गेंदों में 36 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. मुंबई के लिए नुवान तुषारा ने 28 रन देकर तीन जबकि पीयूष चावला ने 29 रन देकर तीन विकेट लिये. टीम के बाकी सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए.

तुषारा ने पहले ओवर में देवदत्त पडीक्कल को खाता खोले बगैर पगबाधा किया. मार्कस स्टोइनिस ने अंशुल कंबोज के खिलाफ तीन चौके लगाकर दबाव कम किया तो वहीं कप्तान लोकेश राहुल ने पीयूष चावला का छठे ओवर में स्वागत दो छक्के से किया. इस अनुभवी गेंदबाज ने हालांकि इसी ओवर में स्टोइनिस को पगबाधा कर मुंबई को बड़ी सफलता दिलायी. पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर दो विकेट पर 49 रन था. चावला ने 10वें ओवर में हुड्डा की नौ गेंद में 11 रन की पारी को खत्म किया.

पूरन के क्रीज पर आने के बाद एलएसजी की रनगति ने रफ्तार पकड़ी. एक छोर से राहुल दौड़कर रन चुराने पर ध्यान दे रहे थे तो वही पूरन कंबोज के अगले दो ओवरो में तीन छक्के और दो चौके जड़कर रन गति को तेज किया. उन्होंने 13वें ओवरों में 22 रन बटोरने के बाद अगले ओवर में हार्दिक पंड्या के खिलाफ दो छक्के जड़ दिये.

उन्होंने अर्जुन के खिलाफ लगातार दो छक्के लगाकर 19 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. अर्जुन चोटिल होने के बाद आगे गेंदबाजी नहीं कर सके और उनकी जगह ओवर पूरा करने आये नमन धीर के खिलाफ पूरन और राहुल ने छक्के जड़े जिससे एलएसजी ने 15वें ओवर में 29 रन बटोरे. राहुल ने रोमारियो शेपर्ड के खिलाफ चौका लगाकर 37 गेंद में अपना पचासा पूरा किया.

तुषारा ने 17वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर पूरन और अरशद खान (शून्य) को चलता किया तो वहीं चावला ने अगले ओवर की पहली गेंद पर राहुल की संयमित पारी को खत्म किया जिससे एलएसजी ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट गंवाये. बडोनी और कृणाल ने रन गति को कम नहीं होने दिया. बडोनी ने आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड के खिलाफ दो छक्के और एक चौका लगाया.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu