लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज नवीन उल हक ने किया कप्तान राहुल का बचाव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Apr 2023 07:12 PM
लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज नवीन उल हक ने किया कप्तान राहुल का बचाव
ऑडियो सुनें

लखनऊ. लखनऊ सुपरजायंट्स टीम के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में धीमी बल्­लेबाजी के लिये आलोचना से घिरे अपने कप्­तान लोकेश राहुल का बचाव करते हुए कहा है कि उनक प्रदर्शन अच्­छा रहा है और उन्­होंने टीम की अच्­छी तरह से अगुवाई की है.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में टीम की सनसनीखेज हार के बाद लखनऊ के इकाना स्­टेडियम की पिच को लेकर उठ रहे सवालों पर हक ने कहा कि पिच में कोई खराबी नहीं थी. हक ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘राहुल ने टीम की अच्­छी तरह से अगुवाई की है. उन्­होंने अच्­छा प्रदर्शन किया है. आप उनके स्­ट्राइक रेट के बारे में बात कर सकते हैं, मगर किसी को तो मैच को आगे ले जाना होता है. राहुल ने यह काम किया है. उन्­होंने मैच की परिस्थितियों के हिसाब से बल्­लेबाजी की है.” गौरतलब है कि इंग्­लैंड के पूर्व कप्तान और बल्­लेबाज केविन पीटरसन ने हाल ही में राहुल की ‘धीमी’ बल्­लेबाजी की तीखी आलोचना की थी.

अफगानिस्­तान के तेज गेंदबाज हक ने गत शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ घरेलू मैदान पर मजबूत स्थिति में होने के बावजूद मुकाबला गंवाने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘हमने आखिरी चार ओवरों में अच्­छा खेल नहीं दिखाया. हम मैच के ज्­यादातर हिस्­से में बनायी गयी अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख सके. जल्­दी मैच खत्­म करना हमेशा महत्­वपूर्ण होता है. मेरा मानना है कि गुजरात टाइटंस ने भी आखिरी ओवरों में अच्­छी गेंदबाजी की. उन्­होंने आखिरी ओवर की अंतिम गेंद तक संघर्ष किया और वे कामयाब रहे.’’

इकाना की पिच को लेकर उठ रहे सवालों पर हक ने कहा, ‘‘इकाना में काली मिट्टी और लाल मिट्टी की पिचें हैं. लाल मिट्टी की पिच पर बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं जबकि काली मिट्टी की पिच पर मुकाबला अक्­सर कांटे का हो जाता है. हम टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में 13वें ओवर तक एक विकेट पर 100 रन बना चुके थे. मैं नहीं कहता कि पिच में कोई खराबी थी. वह अच्­छी विकेट थी. हम अपने घर में खेल रहे थे, हमें उस विकेट के बारे में जानना चाहिये था. जो हुआ उसकी हमने उम्­मीद नहीं की थी.’’

हक ने चेन्­नई सुपर ंिकग्­स के कप्­तान महेन्­द्र ंिसह धोनी से जुड़े एक सवाल पर कहा, ‘‘धोनी के खिलाफ खेलना बहुत बड़ी बात है. मैंने उन्­हें बहुत फॉलो किया है. उन्­हें खेलते देखकर बड़ा हुआ हूं. उनके खिलाफ खेलना बड़ा अनुभव होगा. अगर मैं उन्­हें आउट कर सका तो यह बहुत बड़ा विकेट होगा.” गौरतलब है कि सुपरजायंट्स का तीन मई को लखनऊ में चेन्­नई सुपर ंिकग्­स के खिलाफ मुकाबला होगा. सुपरजायंट्स अपना अगला मैच 28 अप्रैल को पंजाब ंिकग्­स के खिलाफ मोहाली में खेलेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu