कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Sep 2024 09:05 PM
कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय
ऑडियो सुनें

जबलपुर. मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय सोमवार को एक सिख संगठन की याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत की आगामी फिल्म “इमरजेंसी” की रिलीज को रोकने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. फिलहाल फिल्म रिलीज करने के लिए सेंसर बोर्ड की मंजूरी की प्रतीक्षा की जा रही है.

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद रनौत ने छह सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है. याचिकाकर्ता के वकील, वरिष्ठ अधिवक्ता एन.एस. रूपराह ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जबलपुर सिख संगत ने फिल्म के खिलाफ उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की है, जिसमें दावा किया गया है कि यह समाज के लिए हानिकारक है. रूपराह ने कहा, “याचिका दो सितंबर को खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu