Mahakumbh 2025: आज संगम स्नान करेंगे भूटान नरेश, सीएम योगी होंगे साथ; हनुमान मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 04 Feb 2025 09:23 AM
Mahakumbh 2025: आज संगम स्नान करेंगे भूटान नरेश, सीएम योगी होंगे साथ; हनुमान मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन
ऑडियो सुनें

Prayagraj Maha Kumbh: भूटान नरेश अक्षयवट और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे
संगम स्नान और पूजन के बाद भूटान नरेश अक्षयवट और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद बड़े हनुमान मंदिर के पास ही स्थित डिजिटल महाकुंभ अनुभूति केंद्र का अवलोकन करेंगे। वहां से अरैल स्थित त्रिवेणी शंकुल जाएंगे। भूटान नरेश करीब ढाई बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से करीब तीन बजे रवाना होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का सीएम करेंगे स्वागत
भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक मंगलवार को संगम में डुबकी लगाएंगे। इनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। मुख्यमंत्री भूटान नरेश के स्वागत के साथ बुधवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। भूटान नरेश विशेष विमान से लखनऊ से करीब 10:10 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। बमरौली एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद मुख्यमंत्री उनका स्वागत करेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर से वे लोग अरैल पहुंचेंगे। इसके बाद क्रूज से किला घाट जाएंगे। फिर संगम नोज पर स्नान करेंगे।

आज संगम स्नान करेंगे भूटान नरेश, सीएम योगी होंगे साथ; हनुमान मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन
महाकुंभ के तीसरे और आखिरी शाही स्नान में रात आठ बजे तक 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में डुबकी लगाई। इसके साथ अब तक 37.54 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। वसंत पंचमी पर पूरी दुनिया एक तट पर एकता के महाकुंभ को परिभाषित करती रही। इस अनंत प्रेम, बंधुत्व के प्रवाह का संत-भक्त, कल्पवासी सभी साक्षी बने। रात 12 बजे के बाद से ही वसंत की डुबकी लगने लगी। पांच बजे भोर में संगम जाने वाले अखाड़ा मार्ग के दोनों तरफ व वॉच टावर से लेकर संगम अपर और संगम लोअर मार्ग के दोनों ओर की चकर्ड प्लेट सड़कों की पटरियों पर तिल रखने की जगह नहीं बची। त्रिवेणी पांटून पुल से संगम जाने वाले मार्ग पर ढोल, ताशे के बीच शाही सवारियों का हर किसी को इंतजार था। चाहे लाल मार्ग हो या काली मार्ग या फिर त्रिवेणी मार्ग, हर तरफ से लोग झूमते, ठिठकते संगम में डुबकी लगाने पहुंचे। अब 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा स्नान है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news