महाराष्ट्र के मंत्री पहुंच से दूर, उन पर सत्ता का नशा चढ़ा: शिवसेना विधायक

छत्रपति संभाजीनगर: शिवसेना विधायक संजय बांगर ने महाराष्ट्र के मंत्रियों पर पहुंच से दूर होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के सिर पर सत्ता का नशा चढ़ गया है। शिवसेना सांसद और उपमुख्यमंत्री एकनाथ ंिशदे के बेटे श्रीकांत ंिशदे की उपस्थिति में ंिहगोली के विधायक की ओर से की गई कथित टिप्पणियों का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बांगर ने यह बयान पार्टी की समीक्षा बैठक के दौरान दिया, जहां ंिशदे नांदेड़ और ंिहगोली के कार्यकर्ताओं और नेताओं से जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए बातचीत कर रहे थे। बांगर ने कहा, “कुछ मंत्रियों के सिर पर सत्ता का नशा चढ़ गया है। वे फोन तक नहीं उठाते। जनता ही हमें वोट देती है, फिर भी ये लोग “दूर से नेतृत्व” कर रहे हैं। ऐसे लोगों को उनके घर वापस भेज दिया जाना चाहिए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button