कारखाने में टैंकर विस्फोट होने से एक श्रमिक की मौत, चार घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 23 Sep 2023 05:04 PM
कारखाने में टैंकर विस्फोट होने से एक श्रमिक की मौत, चार घायल…
ऑडियो सुनें

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार को एक विनिर्माण इकाई में एक टैंकर में विस्फोट होने से एक श्रमिक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट नाइट्रोजन से भरे एक टैंकर में हुआ। टैंकर पूर्वाह्न करीब 11 बजे उल्हासनगर शहर के शाहद में एक विनिर्माण इकाई में खड़ा था।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि विस्फोट में घायल चार श्रमिकों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तडवी ने बताया कि स्थानीय अग्निशमन और कंपनी के अग्निशमन सेवा के र्किमयों ने विस्फोट के बाद आग पर काबू पा लिया।

उल्हासनगर के तहसीलदार अक्षय ढाकने ने कहा कि घटनास्थल पर बचाव और राहत अभियान चलाया गया।
उल्हासनगर नगर निगम (यूएमसी) के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बालासाहेब नेटके ने कहा कि कंपनी परिसर में खड़े एक टैंकर में विस्फोट हो गया और विस्फोट में एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार घायल हो गए। विस्फोट के कारण की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक कर्मचारी शैलेन्द्र यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav