महात्मा गांधी की परपोती नीलमबेन परीख का निधन…

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 02 Apr 2025 12:29 PM
महात्मा गांधी की परपोती नीलमबेन परीख का निधन…
ऑडियो सुनें

नवलारी: महात्मा गांधी की परपोती नीलमबेन पारीख का 1 अप्रैल 2025 को निधन हो गया। उन्होंने 93 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। उनका निधन उनके घर नवसारी में हुआ था।

नीलमबेन पारीख महात्मा गांधी के बेटे हरिदास गांधी की पोती थीं जो नवलारी जिले में अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनके निधन से गांधी परिवार को तगड़ा आघात पहुंचा है और देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी के परिवार की एक पीढ़ी और खत्म हो गई। आइए जान लेते हैं कि कब और कहां होगा नीलमबेन पारीख का अंतिम संस्कार?

महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलीं नीलमबेन

जिस तरह महात्मा गांधी उसूलों के पक्के थे और हमेशा सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चले उसी तरह नीलमबेन ने भी अपना जीवन बिताया। वो अक्सर महिला कल्याण और मानव सेवा में लगी रहती थीं। उन्होंने अपना जीवन गांधीवादी सिद्धांतों का पालन करते हुए बिताया। हमेशा अपने समाज और अपने देश की भलाई और उनकी उन्नति के लिए काम किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital