एमएआई ने आमिर की नयी फिल्म को सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज करने की सराहना की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 19 Jun 2025 08:44 PM
एमएआई ने आमिर की नयी फिल्म को सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज करने की सराहना की
ऑडियो सुनें

मुंबई. ‘मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (एमएआई) ने अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को विशेष रूप से सिनेमाघरों में ही रिलीज करने के फैसले की बृहस्पतिवार को सराहना करते हुए इसे सिनेमाघर में विश्वास को मजबूत करने के मकसद से एक दूरदर्शी और दृढ. कदम बताया. आमिर की 2007 में आई फिल्म ‘तारे ज.मीन पर’ की सीक्वेंस ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

भारत में 11 से अधिक मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों का प्रतिनिधित्व करने वाले एमएआई ने कहा कि बड़े पर्दे के प्रति खान की प्रतिबद्धता एक शक्तिशाली संदेश देती है. एमएआई के अध्यक्ष कमल ज्ञानचंदानी ने कहा, ”आमिर खान हमेशा से ही दर्शकों को प्राथमिकता देने वाले फिल्म निर्माता रहे हैं. ‘सितारे ज.मीन पर’ को विशेष रूप से सिनेमाघरों में लाने का उनका निर्णय सिनेमाघरों में विश्वास और फिल्म देखने के जादूई अनुभव को साझा करने का एक महत्वपूर्ण प्रदर्शन है. भारतीय प्रदर्शक आमिर खान को सिनेमाघरों के साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद देते हैं.

सिनेपोलिस इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) देवांग संपत ने कहा,”आमिर खान हमेशा से ही एक ऐसे फिल्म निर्माता रहे हैं जो थिएटर के अनुभव के लिए रचना करते हैं. ‘सितारे जमीन पर’ के साथ सिनेमाघरों को समर्थन देने का उनका फैसला हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है.

आर.एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर ने गुलशन की भूमिका निभाई है, जो एक प्रमुख बास्केटबॉल टीम का सहायक प्रशिक्षक है. नौकरी से निकाले जाने के बाद उसे या तो जेल जाने या विशेष रूप से दिव्यांग बास्केटबॉल खिलाड़ियों की टीम के प्रशिक्षक के रूप में 90 दिनों की सामुदायिक सेवा करने का आदेश दिया जाता है. आमिर के अलावा, फिल्म में जेनेलिया देशमुख और 10 नए कलाकार हैं, जिनमें अरूश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu