प्रधानमंत्री मोदी से मिलने राजभवन पहुंचीं ममता बनर्जी

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने राजभवन पहुंचीं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. राज्य की दो दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी शुक्रवार रात को राजभवन में ठहरेंगे. अधिकारी ने कहा, ह्लप्रोटोकॉल के तहत यह मुलाकात होनी है. यह कुछ मिनट में शुरू होने वाली है.ह्व शाम छह बजे से कुछ मिनट पहले, प्रधानमंत्री के राजभवन पहुंचने के कुछ ही देर बाद बनर्जी के काफिले को वहां प्रवेश करते देखा गया.

पिछले साल दिसंबर में, बनर्जी ने राज्य का बकाया जारी करने को लेकर दबाव बनाने के लिए नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी. सत्तारूढ. तृणमूल कांग्रेस के अनुसार, केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल का 1.18 लाख करोड़ रुपये बकाया है.

Related Articles

Back to top button