ममता ने ‘कन्याश्री’ दिवस पर बंगाल की लड़कियों की सराहना की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 14 Aug 2024 03:26 PM
ममता ने ‘कन्याश्री’ दिवस पर बंगाल की लड़कियों की सराहना की
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को ‘कन्याश्री दिवस’ के अवसर पर राज्य की सभी लड़कियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। बनर्जी ने लड़कियों को जरूरत की स्थिति में अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ आज ‘कन्याश्री दिवस’ है। मेरी सभी बेटियों को हार्दिक बधाई। राज्य की सभी लड़कियां, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, अब कन्याश्री का हिस्सा हैं। इस शुभ दिन पर मैं अपनी बेटियों से आगे बढ़ने और अपने सपनों को हासिल करने का आग्रह करती हूं। मैं किसी भी जरूरत में आपके साथ खड़ी हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने 2013 में कन्याश्री की शुरुआत की थी। आज इसे विश्व चैंपियन के रूप में मान्यता मिल चुकी है और यूनेस्को से इसे सर्वश्रेष्ठ पहल का खिताब मिला है।’’ ‘कन्याश्री’ योजना पश्चिम बंगाल के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की 13-19 वर्ष की किशोरियों के लिए एक सशर्त नकद हस्तांतरण कार्यक्रम है। इस योजना का उद्देश्य 18 वर्ष से पहले उनकी शादी को रोकना है। बनर्जी को 2017 में ‘कन्याश्री’ योजना के लिए संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार (यूएनपीएसए) प्रदान किया गया था।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav