दक्षिण दिल्ली में शादी से इनकार करने पर व्यक्ति ने महिला की लोहे की छड़ से पीटकर हत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 28 Jul 2023 09:44 PM
दक्षिण दिल्ली में शादी से इनकार करने पर व्यक्ति ने महिला की लोहे की छड़ से पीटकर हत्या की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में कथित तौर पर शादी का प्रस्ताव ठुकराने से क्षुब्ध एक व्यक्ति ने 23 वर्षीय महिला की लोहे की छड़ से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मृतका और आरोपी मौसेरे भाई-बहन थे. पुलिस सूत्रों ने कहा कि मृतका की पहचान नरगिस के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि जब वह 28 वर्षीय आरोपी इरफान के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज के निकट पार्क में थी तब आरोपी ने उस पर हमला कर दिया.

पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और केंद्रीय गृह मंत्री तथा उपराज्यपाल से इस दिशा में सख्त कदम उठाने का अनुरोध किया. केजरीवाल ने ट्वीट किया, ह्लदिल्ली में एक और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, यह बेहद दुखद है.

दिल्ली में कानून व्यवस्था एक गंभीर मुद्दा बन गई है. एलजी साहब और गृह मंत्री जी से गुज.ारिश है, पुलिस को थोड़ा ‘एक्टिव’ कीजिए. दिल्ली की बेटियों और दिल्ली के लोगों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है.ह्व पुलिस को दोपहर 12 बजकर आठ मिनट पर यह सूचना मिली कि मालवीय नगर में शिवालिक ए ब्लॉक के विजय मंडल पार्क में एक व्यक्ति ने महिला पर हमला किया और वहां से भाग गया.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि महिला का शव एक बेंच के नीचे मिला और उसके सिर से खून बह रहा था तथा शव के निकट लोहे की छड़ पड़ी थी. उन्होंने कहा कि नरगिस और इरफान पहले रिश्ते में थे तथा उनकी शादी की बात भी हो रही थी, लेकिन नरगिस के परिवार ने आखिरकार इसे नामंजूर कर दिया. पुलिस ने बताया कि नरगिस ने इरफान से बात करनी बंद कर दी थी, जिससे वह और भी गुस्से में था.

उन्होंने बताया कि नरगिस ने इस साल स्नातक की पढ.ाई पूरी की थी और वह मालवीय नगर में कोचिंग लेती थी. दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने पुलिस को नोटिस जारी कर हत्या का ब्योरा मांगा है. डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की ओर से जारी नोटिस में पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) से 31 जुलाई तक मामले में दर्ज प्राथमिकी, गिरफ्तार आरोपी और कार्रवाई का विवरण देने को कहा गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu