मंजीत ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरिज कुश्ती में कांस्य जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 Jun 2023 10:15 PM
मंजीत ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरिज कुश्ती में कांस्य जीता
ऑडियो सुनें

बिश्केक. भारतीय पहलवान मंजीत ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू (यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग) रैंकिंग सीरिज प्रतियोगिता में गुरुवार को यहां पुरूषों के ग्रीको रोमन 55 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता. मनजीत क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के इख्तियार बोटिरोव से 13-4 से हार गए. बोटिरोव के फाइनल में पहुंचने के बाद से मंजीत को दो कांस्य पदकों में से एक के लिए लड़ने का मौका मिला. भारतीय खिलाड़ी ने

इसके बाद कजाकिस्तान के यरसिन अबीयर को 14-9 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया. इस स्पर्धा का स्वर्ण कजाखस्तान के मरलान मुकाशेव ने बोटिरोव को हराकर जीता. सुमित (60 किग्रा) रेपेशॉज दौर में पहुंचने में सफल रहे जहां उन्हें किर्गस्तिान के बालबाई डोरडोकोव ने हराया. वह इससे पहले क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के नूरसुल्तान बाजबायेव से हार गए थे. नीरज भी 67 किग्रा वर्ग में रेपेशॉज दौर में भी हार गए. भारत के तीन अन्य सुनील कुमार (87 किग्रा), नरिंदर चीमा (97 किग्रा) और साहिल (130 किग्रा) क्वालिफिकेशन चरण में हार गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu