अल्बर्ट आइंस्टीन के हस्ताक्षर वाली पाण्डुलिपि 10.70 करोड़ में बिकी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Sep 2023 06:49 PM
अल्बर्ट आइंस्टीन के हस्ताक्षर वाली पाण्डुलिपि 10.70 करोड़ में बिकी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भौतिक विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टीन के हस्ताक्षर वाली एक दुर्लभ पाण्डुलिपि की नीलामी 10.70 करोड़ रुपये में हुई. इस पाण्डुलिपि में अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा विशेष सापेक्षता के सिद्धांत (1905) और सामान्य सापेक्षता (1915) समेत विज्ञान में उनके प्रसिद्ध योगदान के विकास यात्रा का उल्लेख किया गया है. यह नीलामी 23 सितंबर को चीन के वाल्डोर्फ एस्टोरिया शंघाई में आयोजित की गई थी.

यह पाण्डुलिपि पहली बार तीन फरवरी, 1929 को न्यूयॉर्क टाइम्स के एक विशेष पूरक में प्रकाशित हुई थी, 14 पृष्ठों वाली यह पाण्डुलिपि जर्मन भाषा में लिखी गई है. आइंस्टीन को विज्ञान में उनके दो सबसे प्रसिद्ध योगदानों विशेष सापेक्षता के सिद्धांत (1905) और सामान्य सापेक्षता के सिद्धांत (1915) के लिए जाना जाता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu