बीकानेर में खाली ट्रेन के बेपटरी होने से कई रेलगाड़ियां प्रभावित…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 01 Dec 2023 12:18 PM
बीकानेर में खाली ट्रेन के बेपटरी होने से कई रेलगाड़ियां प्रभावित…
ऑडियो सुनें

जयपुर: बीकानेर के रेल यार्ड में एक खाली यात्री गाड़ी के पटरी से उतर जाने से कई रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने शुक्रवार को बताया कि बीकानेर मंडल के लालगढ़ यार्ड में बृहस्­पतिवार देर रात रेल बेपटरी हो जाने के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

इसके अनुसार, गाड़ी संख्या 04702, लालगढ़-अबोहर एक दिसंबर को रद्द रहेगी। इसी तरह 14722 अबोहर-जोधपुर रेलगाड़ी एक दिसंबर को अबोहर के स्थान पर लालगढ़ से संचालित होगी। इस हादसे का असर इस मंडल से संचालित होने वाली कई अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav