माओवादियों ने निजी कंपनी के कर्मचारियों से मारपीट की, छह वाहनों को आग लगाई…

झारखंड: झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने एक निजी सड़क निर्माण कंपनी के दो कर्मचारियों पर हमला किया और कम से कम छह वाहनों को आग लगा दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को राजधानी रांची से लगभग 220 किलोमीटर दूर छतरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्दिया घाटी इलाके में हुई। छतरपुर के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि करीब 15 नक्सली सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचे और कंपनी के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

उन्होंने कहा, “माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगे ट्रकों सहित छह वाहनों को भी आग लगा दी।” अधिकारी को संदेह है कि माओवादियों ने ‘लेवी’ के लिये निर्माण स्थल पर हमला किया। उन्होंने बताया, “हम मामले की जांच कर रहे हैं और अपराध में शामिल माओवादियों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button