जकड़न के कारण मेंडिस को अस्पताल ले जाया गया

हैदराबाद. श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसाल मेंडिस को पाकिस्तान के खिलाफ मंगलवार को यहां एकदिवसीय विश्व कप में 122 रन की पारी खेलने के बाद जकड़न की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, ”पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा मैच में शानदार पारी के बाद जकड़न के कारण कुसाल मेंडिस को अस्पताल ले जाया गया है.” मेंडिस ने 77 गेंद की अपनी पारी में छह छक्के और 14 चौके मारे और इस दौरान श्रीलंका की ओर से विश्व कप में सबसे तेज शतक जड़ा. बयान में कहा गया, ”दुशान हेमंत उनकी जगह क्षेत्ररक्षण करेंगे जबकि सदीरा समरविक्रम विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे.”

Related Articles

Back to top button