कोलकाता, इंफाल, मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 28 Mar 2025 08:32 PM
कोलकाता, इंफाल, मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए
ऑडियो सुनें

कोलकाता/इंफाल/शिलांग. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 7.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद शुक्रवार को कोलकाता, इंफाल और मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स जिले में भी हल्के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केन्द्र मध्य म्यांमा में, मोनयवा शहर से लगभग 50 किमी पूर्व में था. कोलकाता और आसपास के इलाकों में हल्के झटके महसूस किए. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भूकंप के कारण शहर में जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

मणिपुर में, भूकंप के झटकों के कारण इंफाल के थंगल बाजार में लोगों में दहशत फैल गई, जहां कई पुरानी बहुमंजिला इमारतें हैं.
पुलिस ने बताया कि अभी तक नुकसान की कोई सूचना नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर के उखरुल जिले में अपराह्न एक बजकर सात मिनट पर भूकंप का एक और झटका आया, जिसकी तीव्रता 2.5 दर्ज की गई.

शिलांग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि बैंकॉक में भूकंप आने के एक घंटे बाद मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स जिले में भी हल्की तीव्रता का भूकंप आया. क्षेत्रीय भूकंप निगरानी विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह अपराह्न एक बजकर तीन मिनट पर आया. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा, ”जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu